चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर दो चरणों में मेगा ब्लॉक का काम; ट्रेन प्लेटफॉर्म बदले गए…
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से लैस करने के लिए रेल भूमि विकास प्राधिकरण (RLDA) की ओर से चल रहे अपग्रेडेशन कार्य के तहत 20 से 25 जुलाई के बीच दो चरणों में मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान कॉनकोर्स लेवल पर छत के ऊपर स्टील बैलेंस (गर्डर) लगाने का काम किया जाएगा। निर्माण कार्य के कारण कई प्रमुख ट्रेनों के प्लेटफॉर्म अस्थायी रूप से बदल दिए गए हैं। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन का प्लेटफॉर्म नंबर अवश्य जांचने की अपील की है।
रेलवे के अनुसार पहला ब्लॉक 20 से 22 जुलाई तक प्रतिदिन सुबह 10:10 बजे से दोपहर 2:10 बजे तक रहेगा। इस दौरान लाइन नंबर 4 (प्लेटफॉर्म-3), लाइन नंबर 5 (प्लेटफॉर्म-4), लाइन नंबर 6 (प्लेटफॉर्म-5), लाइन नंबर 7 तथा लाइन नंबर 8 (प्लेटफॉर्म-6) पर निर्माण कार्य होगा।
20 से 22 जुलाई : इन ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदलेंगे
12046 चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस : प्लेटफॉर्म 6 की जगह 2
14542 अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस : प्लेटफॉर्म 2 की जगह 1
15531 सहरसा-अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस : प्लेटफॉर्म 3 की जगह 1
12058 दौलतपुर चौक-नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस : प्लेटफॉर्म 2 की जगह 3
14332 कालका-दिल्ली एक्सप्रेस : प्लेटफॉर्म 2 की जगह 3
23 से 25 जुलाई : दूसरे चरण का ब्लॉक
दूसरा ब्लॉक 23 से 25 जुलाई तक प्रतिदिन सुबह 10:10 बजे से दोपहर 2:10 बजे तक रहेगा। इस दौरान लाइन नंबर 6 (प्लेटफॉर्म-5), लाइन नंबर 7 तथा लाइन नंबर 8 (प्लेटफॉर्म-6) पर कार्य किया जाएगा। इन दिनों भी कुछ ट्रेनों के प्लेटफॉर्म अस्थायी रूप से बदले रहेंगे।
23 से 25 जुलाई : इन ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदलेंगे
12046 चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस : प्लेटफॉर्म 6 की जगह 2
14542 अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस : प्लेटफॉर्म 2 की जगह 1
12058 दौलतपुर चौक-नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस : प्लेटफॉर्म 2 की जगह 3
14332 कालका-दिल्ली एक्सप्रेस : प्लेटफॉर्म 2 की जगह 3
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन के प्लेटफॉर्म नंबर की जानकारी रेलवे पूछताछ केंद्र, स्टेशन पर मौजूद रेलवे कर्मचारियों अथवा NTES के माध्यम से अवश्य प्राप्त कर लें। इससे अंतिम समय में होने वाली असुविधा से बचा जा सकेगा।
