Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    15 नवम्बर से शुरू होगी धान खरीदी, 360 नए उपार्जन केंद्र, प्रदेश में अब 3100 केंद्रों पर होगी धान खरीदी

    तौलीपाली, कलगामार, मदवानी और कोलगा-बताती कोल ब्लॉक नीलामी के विरोध में 13 गांव के ग्रामीण लामबंद

    दिल्ली में लग्जरी कार चोरी गैंग का पर्दाफाश 12 चोरी की हाई-एंड लग्जरी गाड़ियां बरामद

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Expose Today
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • अन्य
    The Expose Today
    You are at:Home»State»तबाही का बारिश,फिर दरकने लगा शिमला, भारी भूस्खलन भी..
    State

    तबाही का बारिश,फिर दरकने लगा शिमला, भारी भूस्खलन भी..

    Tulsi JhariyaBy Tulsi JhariyaJuly 11, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    शिमला। राजधानी शिमला के संजौली कॉलेज के समीप बोथवेल क्षेत्र में एक बार फिर भारी भूस्खलन हुआ है। शनिवार तडक़े करीब चार बजे हुए भूस्खलन से इलाके में दहशत का माहौल है। उस समय अधिकांश लोग अपने घरों में सो रहे थे। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन कई मकानों पर खतरा पैदा हो गया है। भूस्खलन संजौली कॉलेज की ओर जाने वाले मार्ग के साथ हुआ, जहां सडक़ के नीचे का डंगा ढहकर नीचे बने रिहायशी मकानों की ओर आ गया। इससे मकानों तक जाने वाला रास्ता भी बीच से टूट गया है।

    स्थानीय लोगों के अनुसार करीब तीन से चार इमारतें खतरे की जद में हैं और किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। घटना के बाद स्थानीय लोग सुबह चार बजे से ही अपने घरों से बाहर निकल आए और बारिश के बीच खुले में खड़े होकर मदद का इंतजार करते रहे। लोगों का कहना है कि बार-बार फोन करने के बाद कुछ पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और एहतियात के तौर पर मकान खाली करने की सलाह दी। हालांकि प्रभावित परिवारों का कहना है कि उनके पास जाने के लिए कोई वैकल्पिक स्थान नहीं है। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि सुबह से ही वे पार्षद, विधायक और मेयर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को लगातार फोन कर रहे हैं, लेकिन न तो उनका फोन उठाया जा रहा है और न ही कोई उनकी मदद के लिए मौके पर पहुंचा है। लोगों ने प्रशासन से तत्काल राहत और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

    स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में एक निजी निर्माण कार्य के लिए नगर निगम से अनुमति दी गई थी, जिसके बाद पहाड़ी की खुदाई की गई। उनका कहना है कि लगातार हो रही बारिश के कारण खुदाई वाली जगह कमजोर हो गई और इसी वजह से भूस्खलन हुआ। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए और पूरे क्षेत्र का भू-वैज्ञानिक निरीक्षण कराया जाए। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि मानसून अभी शुरू ही हुआ है और यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में यहां और बड़ा भूस्खलन हो सकता है।

    गौरतलब है कि इसी स्थान पर 28 जून, 2025 को भी भीषण भूस्खलन हुआ था। उस समय पहाड़ी से मलबा और चट्टानें सीधे रिहायशी मकानों में जा घुसी थीं, जिससे कई बच्चे और महिलाएं अपने घरों में फंस गए थे। एक बार फिर उसी क्षेत्र में भूस्खलन होने से स्थानीय लोगों में भय और चिंता का माहौल है।

    Tulsi Jhariya
    Tulsi Jhariya
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Articleखाड़ी किनारे अवैध निर्माण हटाने का अभियान सोमवार से
    Next Article NGT ने 3 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियमों में खेल गतिविधियों पर लगाई अंतरिम रोक,रायपुर भी शामिल…

    Related Posts

    चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर दो चरणों में मेगा ब्लॉक का काम; ट्रेन प्लेटफॉर्म बदले गए…

    July 12, 2026

    खाड़ी किनारे अवैध निर्माण हटाने का अभियान सोमवार से

    July 11, 2026
    Top Posts

    तौलीपाली, कलगामार, मदवानी और कोलगा-बताती कोल ब्लॉक नीलामी के विरोध में 13 गांव के ग्रामीण लामबंद

    October 27, 2026954 Views

    15 नवम्बर से शुरू होगी धान खरीदी, 360 नए उपार्जन केंद्र, प्रदेश में अब 3100 केंद्रों पर होगी धान खरीदी

    October 28, 202652 Views

    Train Cancellation News : छत्तीसगढ़ में 11–12 जनवरी को 8 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, यात्रियों को होगी परेशानी

    January 10, 202636 Views

    Iran Demonstration : ईरान में खूनी दमन खामेनेई के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर गोलियां, 217 की मौत

    January 10, 202620 Views

    दिल्ली में लग्जरी कार चोरी गैंग का पर्दाफाश 12 चोरी की हाई-एंड लग्जरी गाड़ियां बरामद

    July 12, 202616 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About
    About
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Most Popular

    तौलीपाली, कलगामार, मदवानी और कोलगा-बताती कोल ब्लॉक नीलामी के विरोध में 13 गांव के ग्रामीण लामबंद

    October 27, 2026954 Views

    15 नवम्बर से शुरू होगी धान खरीदी, 360 नए उपार्जन केंद्र, प्रदेश में अब 3100 केंद्रों पर होगी धान खरीदी

    October 28, 202652 Views

    Train Cancellation News : छत्तीसगढ़ में 11–12 जनवरी को 8 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, यात्रियों को होगी परेशानी

    January 10, 202636 Views

    15 नवम्बर से शुरू होगी धान खरीदी, 360 नए उपार्जन केंद्र, प्रदेश में अब 3100 केंद्रों पर होगी धान खरीदी

    तौलीपाली, कलगामार, मदवानी और कोलगा-बताती कोल ब्लॉक नीलामी के विरोध में 13 गांव के ग्रामीण लामबंद

    दिल्ली में लग्जरी कार चोरी गैंग का पर्दाफाश 12 चोरी की हाई-एंड लग्जरी गाड़ियां बरामद

    रेलवे स्टेशन के भोजनालय पर की छापामारी, नकली पनीर का उपयोग, खाद्य सामग्री जब्त

    © 2026 The Expose Today. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.