Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दिल्ली में लग्जरी कार चोरी गैंग का पर्दाफाश 12 चोरी की हाई-एंड लग्जरी गाड़ियां बरामद

    रेलवे स्टेशन के भोजनालय पर की छापामारी, नकली पनीर का उपयोग, खाद्य सामग्री जब्त

    चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर दो चरणों में मेगा ब्लॉक का काम; ट्रेन प्लेटफॉर्म बदले गए…

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tho Expose Today
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • अन्य
    Tho Expose Today
    You are at:Home»देश - विदेश»Parliament Budget Session 2026 : केंद्रीय बजट 2026-27, 1 फरवरी को पेश हो सकता है बजट, पहली बार रविवार को होगा ऐतिहासिक प्रस्तुतीकरण
    देश - विदेश

    Parliament Budget Session 2026 : केंद्रीय बजट 2026-27, 1 फरवरी को पेश हो सकता है बजट, पहली बार रविवार को होगा ऐतिहासिक प्रस्तुतीकरण

    Tulsi JhariyaBy Tulsi JhariyaJanuary 7, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Parliament Budget Session 2026
    Parliament Budget Session 2026
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    Parliament Budget Session 2026 :  केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। परंपरा के अनुसार इस बार भी केंद्र सरकार 1 फरवरी 2026 को बजट पेश कर सकती है। खास बात यह है कि हाल के वर्षों में यह पहली बार होगा, जब केंद्र सरकार रविवार के दिन बजट संसद में प्रस्तुत करेगी। 1 फरवरी 2026 को रविवार के साथ-साथ गुरु रविदास जयंती भी है, जिसके चलते कई राज्यों में अवकाश रहेगा।

    Parliament Budget Session 2026
    Parliament Budget Session 2026

    सूत्रों के अनुसार, संसद का बजट सत्र 28 जनवरी 2026 से शुरू होने की संभावना है। इस दिन राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा। संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक में बजट सत्र की तारीखों पर आज मुहर लग सकती है। इसी के साथ 1 फरवरी को बजट पेश किए जाने की औपचारिक घोषणा भी हो सकती है।

    ICC’s Strict Stance : बांग्लादेश को भारत में ही खेलने होंगे वर्ल्ड कप मैच

    29 जनवरी को आएगा आर्थिक सर्वेक्षण

    बजट से पहले 29 जनवरी 2026 को केंद्र सरकार आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेगी। इसके बाद 30 और 31 जनवरी को अवकाश रहेगा। ऐसे में लगातार दो छुट्टियों के बाद रविवार को बजट पेश किया जाना अपने आप में एक अलग और ऐतिहासिक अवसर होगा। रविवार होने के कारण इस दिन सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ शेयर बाजार भी बंद रहेंगे।

    2017 से 1 फरवरी को पेश हो रहा बजट

    गौरतलब है कि वर्ष 2017 से बजट 1 फरवरी को पेश किया जा रहा है। इससे पहले बजट फरवरी के अंतिम दिन प्रस्तुत किया जाता था। पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 2017 में पहली बार 1 फरवरी को बजट पेश किया था, ताकि राज्यों को नई वित्तीय योजनाओं को समय पर लागू करने का अवसर मिल सके। वर्तमान में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ही बजट संसद में प्रस्तुत करती हैं।

    शनिवार को भी पेश हो चुका है बजट

    हालांकि रविवार को बजट पेश होना पहली बार होगा, लेकिन शनिवार को बजट पेश किए जाने का उदाहरण पहले भी रहा है। 1 फरवरी 2025 को केंद्र सरकार ने शनिवार के दिन अंतरिम बजट पेश किया था। इससे पहले 27 फरवरी 1999 को तत्कालीन वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने शनिवार के दिन सुबह 11 बजे बजट पेश किया था। उल्लेखनीय है कि उससे पहले बजट शाम 5 बजे पेश किया जाता था।

    क्यों खास है बजट 2026-27

    वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं, अमेरिका के टैरिफ निर्णयों और अंतरराष्ट्रीय तनावों के बीच बजट 2026-27 को बेहद अहम माना जा रहा है। देश की आर्थिक विकास दर को रफ्तार देने, रोजगार सृजन, महंगाई नियंत्रण और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने को लेकर बजट में बड़े ऐलानों की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में इस बजट पर देश ही नहीं, बल्कि वैश्विक बाजारों की भी नजरें टिकी हुई हैं।

    Tulsi Jhariya
    Tulsi Jhariya
    Parliament Budget Session 2026
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous ArticleTerrorist Nexus In Pakistan : पाकिस्तान में आतंकी गठजोड़ का खतरा! हमास-लश्कर कमांडरों की गुप्त बैठक से बढ़ी चिंता
    Next Article Railway Recruitment 2026 : ग्रुप D लेवल-1 पदों पर होगी नियुक्ति, लाखों उम्मीदवारों को मिलेगा मौका

    Related Posts

    रेलवे स्टेशन के भोजनालय पर की छापामारी, नकली पनीर का उपयोग, खाद्य सामग्री जब्त

    July 12, 2026

    वियतनाम में 24 भारतीयों को ले जा रही नाव पलटी, 15 की मौत

    July 11, 2026

    NGT ने 3 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियमों में खेल गतिविधियों पर लगाई अंतरिम रोक,रायपुर भी शामिल…

    July 11, 2026
    Top Posts

    Train Cancellation News : छत्तीसगढ़ में 11–12 जनवरी को 8 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, यात्रियों को होगी परेशानी

    January 10, 202630 Views

    Iran Demonstration : ईरान में खूनी दमन खामेनेई के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर गोलियां, 217 की मौत

    January 10, 202617 Views

    Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड तोड़ ठंड, गलन से जनजीवन बेहाल

    January 10, 202611 Views

    रायपुर समेत छत्तीसगढ़ में बढ़े रसोई गैस के दाम, आम जनता पर असर

    January 10, 20269 Views

    बंदूक नहीं, संवाद और विकास ही स्थायी समाधान: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.

    January 9, 20267 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About
    About
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Most Popular

    Train Cancellation News : छत्तीसगढ़ में 11–12 जनवरी को 8 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, यात्रियों को होगी परेशानी

    January 10, 202630 Views

    Iran Demonstration : ईरान में खूनी दमन खामेनेई के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर गोलियां, 217 की मौत

    January 10, 202617 Views

    Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड तोड़ ठंड, गलन से जनजीवन बेहाल

    January 10, 202611 Views

    दिल्ली में लग्जरी कार चोरी गैंग का पर्दाफाश 12 चोरी की हाई-एंड लग्जरी गाड़ियां बरामद

    रेलवे स्टेशन के भोजनालय पर की छापामारी, नकली पनीर का उपयोग, खाद्य सामग्री जब्त

    चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर दो चरणों में मेगा ब्लॉक का काम; ट्रेन प्लेटफॉर्म बदले गए…

    वियतनाम में 24 भारतीयों को ले जा रही नाव पलटी, 15 की मौत

    © 2026 The Expose Today. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.