Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    15 नवम्बर से शुरू होगी धान खरीदी, 360 नए उपार्जन केंद्र, प्रदेश में अब 3100 केंद्रों पर होगी धान खरीदी

    तौलीपाली, कलगामार, मदवानी और कोलगा-बताती कोल ब्लॉक नीलामी के विरोध में 13 गांव के ग्रामीण लामबंद

    दिल्ली में लग्जरी कार चोरी गैंग का पर्दाफाश 12 चोरी की हाई-एंड लग्जरी गाड़ियां बरामद

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Expose Today
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • अन्य
    The Expose Today
    You are at:Home»उद्योग»एसईसीएल और श्री सत्य साईं ट्रस्ट की साझेदारी से नवा रायपुर में बनेगा हेल्थकेयर स्किल डेवलपमेंट सेंटर.
    उद्योग

    एसईसीएल और श्री सत्य साईं ट्रस्ट की साझेदारी से नवा रायपुर में बनेगा हेल्थकेयर स्किल डेवलपमेंट सेंटर.

    admin@nimbleBy admin@nimbleJanuary 8, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    छत्तीसगढ़ के कोल बेल्ट में स्वास्थ्य सेवाओं और रोजगारपरक कौशल विकास को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए, साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने श्री सत्य साईं हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर दिनांक 07 जनवरी 2026 को हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत नवा रायपुर, छत्तीसगढ़ में ₹35.04 करोड़ की लागत से एक आधुनिक हेल्थकेयर स्किल डेवलपमेंट सेंटर की स्थापना की जाएगी। यह परियोजना एसईसीएल की कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के अंतर्गत संचालित होगी।

    यह संस्थान सामाजिक-आर्थिक रूप से वंचित युवाओं को निःशुल्क और रोजगारोन्मुख स्वास्थ्य प्रशिक्षण प्रदान करेगा। यहां नर्सिंग असिस्टेंट, मेडिकल टेक्नीशियन तथा अन्य सहयोगी स्वास्थ्य क्षेत्रों में कौशल विकास किया जाएगा, जिससे न केवल युवाओं की रोजगार क्षमता बढ़ेगी बल्कि ग्रामीण और कोयला प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी।

    प्रस्तावित परिसर में शैक्षणिक भवन, छात्रावास, स्टाफ आवास एवं अन्य आवश्यक अधोसंरचनाएं विकसित की जाएंगी। एसईसीएल के परिचालन जिलों के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। अगले 25 वर्षों तक प्रतिवर्ष प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों में से कम से कम 20 प्रतिशत सीटें इन्हीं जिलों के लिए आरक्षित रहेंगी, जिसे प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकेगा।

    यह एमओयू एसईसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास की उपस्थिति में संपन्न हुआ। समझौते पर एसईसीएल की ओर से महाप्रबंधक (सीएसआर) श्री सीएम वर्मा तथा श्री सत्य साईं हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट के ट्रस्टी श्री विवेक नारायण गौर ने हस्ताक्षर किए।

    एसईसीएल और श्री सत्य साईं ट्रस्ट पहले से ही ‘एसईसीएल की धड़कन’ स्वास्थ्य पहल के अंतर्गत साझेदारी कर रहे हैं, जिसके तहत जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों की निःशुल्क सर्जरी कराई जा रही है। इस योजना के अंतर्गत अब तक 180 से अधिक सफल जीवनरक्षक सर्जरी की जा चुकी हैं, जिससे कोयला क्षेत्रों के कई जरूरतमंद परिवारों को राहत मिली है।

    उल्लेखनीय है कि एसईसीएल ने छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास, अधोसंरचना और सामुदायिक कल्याण के लिए अब तक ₹850 करोड़ से अधिक की राशि सीएसआर के तहत व्यय की है। यह नई पहल छत्तीसगढ़ में समावेशी विकास, मानव संसाधन निर्माण और सतत सामाजिक प्रगति के प्रति एसईसीएल की प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करती है।

    जनसम्पर्क अधिकारी
    एसईसीएल बिलासपुर

    admin@nimble
    admin@nimble
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Articleलव अफेयर में बवाल: पिता की पिटाई के बाद बॉयफ्रेंड के दोस्तों का उत्पात
    Next Article मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर लकवाग्रस्त महिला को तुरंत मंजूर हुए 5 लाख रुपए.

    Related Posts

    रेलवे स्टेशन के भोजनालय पर की छापामारी, नकली पनीर का उपयोग, खाद्य सामग्री जब्त

    July 12, 2026

    वियतनाम में 24 भारतीयों को ले जा रही नाव पलटी, 15 की मौत

    July 11, 2026

    NGT ने 3 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियमों में खेल गतिविधियों पर लगाई अंतरिम रोक,रायपुर भी शामिल…

    July 11, 2026
    Top Posts

    तौलीपाली, कलगामार, मदवानी और कोलगा-बताती कोल ब्लॉक नीलामी के विरोध में 13 गांव के ग्रामीण लामबंद

    October 27, 2026959 Views

    15 नवम्बर से शुरू होगी धान खरीदी, 360 नए उपार्जन केंद्र, प्रदेश में अब 3100 केंद्रों पर होगी धान खरीदी

    October 28, 202653 Views

    Train Cancellation News : छत्तीसगढ़ में 11–12 जनवरी को 8 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, यात्रियों को होगी परेशानी

    January 10, 202636 Views

    Iran Demonstration : ईरान में खूनी दमन खामेनेई के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर गोलियां, 217 की मौत

    January 10, 202620 Views

    दिल्ली में लग्जरी कार चोरी गैंग का पर्दाफाश 12 चोरी की हाई-एंड लग्जरी गाड़ियां बरामद

    July 12, 202616 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About
    About
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Most Popular

    तौलीपाली, कलगामार, मदवानी और कोलगा-बताती कोल ब्लॉक नीलामी के विरोध में 13 गांव के ग्रामीण लामबंद

    October 27, 2026959 Views

    15 नवम्बर से शुरू होगी धान खरीदी, 360 नए उपार्जन केंद्र, प्रदेश में अब 3100 केंद्रों पर होगी धान खरीदी

    October 28, 202653 Views

    Train Cancellation News : छत्तीसगढ़ में 11–12 जनवरी को 8 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, यात्रियों को होगी परेशानी

    January 10, 202636 Views

    15 नवम्बर से शुरू होगी धान खरीदी, 360 नए उपार्जन केंद्र, प्रदेश में अब 3100 केंद्रों पर होगी धान खरीदी

    तौलीपाली, कलगामार, मदवानी और कोलगा-बताती कोल ब्लॉक नीलामी के विरोध में 13 गांव के ग्रामीण लामबंद

    दिल्ली में लग्जरी कार चोरी गैंग का पर्दाफाश 12 चोरी की हाई-एंड लग्जरी गाड़ियां बरामद

    रेलवे स्टेशन के भोजनालय पर की छापामारी, नकली पनीर का उपयोग, खाद्य सामग्री जब्त

    © 2026 The Expose Today. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.