Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दिल्ली में लग्जरी कार चोरी गैंग का पर्दाफाश 12 चोरी की हाई-एंड लग्जरी गाड़ियां बरामद

    रेलवे स्टेशन के भोजनालय पर की छापामारी, नकली पनीर का उपयोग, खाद्य सामग्री जब्त

    चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर दो चरणों में मेगा ब्लॉक का काम; ट्रेन प्लेटफॉर्म बदले गए…

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tho Expose Today
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • अन्य
    Tho Expose Today
    You are at:Home»देश - विदेश»भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को मिली मंजूरी
    देश - विदेश

    भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को मिली मंजूरी

    Tulsi JhariyaBy Tulsi JhariyaJuly 10, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने देश की पहली हाइड्रोजन फ्यूल सेल आधारित ट्रेन के संचालन को औपचारिक मंजूरी दे दी है। हरियाणा के जींद-सोनीपत रेलखंड पर चलने वाली इस अत्याधुनिक ट्रेन का उद्घाटन 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जाने की संभावना है। यह परियोजना रेलवे के स्वच्छ ऊर्जा और कार्बन उत्सर्जन में कमी के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

    जींद-सोनीपत बनेगा देश का पहला हाइड्रोजन रेल कॉरिडोर

    रेलवे के अंतर्गत जींद-सोनीपत खंड को इस परियोजना के लिए पायलट कॉरिडोर के रूप में चुना गया है। दस डिब्बों वाली इस ट्रेन को पूरी तरह देश में ही डिजाइन और विकसित किया गया है। 1200 किलोवाट क्षमता वाली हाइड्रोजन फ्यूल सेल प्रणाली से संचालित यह ट्रेन अधिकतम 75 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकेगी। दुनिया की सबसे लंबी हाइड्रोजन ट्रेन ब्रॉड गेज प्लेटफॉर्म पर निर्मित यह ट्रेन 10 कोचों के साथ वर्तमान में विश्व की सबसे लंबी हाइड्रोजन-संचालित यात्री ट्रेन मानी जा रही है। इसके संचालन के लिए जींद में स्वदेशी हाइड्रोजन भंडारण और रीफ्यूलिंग स्टेशन भी स्थापित किया गया है।  हाइड्रोजन गैस के सुरक्षित भंडारण और आपूर्ति के लिए आवश्यक लाइसेंस जारी किए जा चुके हैं। स्टेशन पर गैस रिसाव का पता लगाने वाले सेंसर, फ्लेम डिटेक्टर और अन्य निगरानी उपकरण लगाए गए हैं। इसके अलावा बैकअप कंप्रेसर और नियमित निरीक्षण की व्यवस्था भी की गई है, जिससे संचालन पूरी तरह सुरक्षित और भरोसेमंद रहे।

    कैसे काम करती है यह तकनीक?

    हाइड्रोजन फ्यूल सेल में हाइड्रोजन और ऑक्सीजन की रासायनिक क्रिया से बिजली उत्पन्न होती है। इस प्रक्रिया में केवल जलवाष्प निकलती है, जिससे यह पारंपरिक डीजल आधारित ट्रेनों की तुलना में कहीं अधिक पर्यावरण-अनुकूल विकल्प बन जाती है। इस पहल के साथ भारत उन चुनिंदा देशों की श्रेणी में शामिल होने जा रहा है, जो रेल परिवहन में हाइड्रोजन आधारित स्वच्छ तकनीक को अपनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि भविष्य में यह तकनीक भारतीय रेलवे के हरित परिवर्तन का आधार बन सकती है।

    Tulsi Jhariya
    Tulsi Jhariya
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Articleराम मंदिर चंदा विवाद : स्वतंत्र जांच की मांग वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट 13 जुलाई को करेगा सुनवाई
    Next Article 15 राज्यों में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी

    Related Posts

    रेलवे स्टेशन के भोजनालय पर की छापामारी, नकली पनीर का उपयोग, खाद्य सामग्री जब्त

    July 12, 2026

    वियतनाम में 24 भारतीयों को ले जा रही नाव पलटी, 15 की मौत

    July 11, 2026

    NGT ने 3 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियमों में खेल गतिविधियों पर लगाई अंतरिम रोक,रायपुर भी शामिल…

    July 11, 2026
    Top Posts

    Train Cancellation News : छत्तीसगढ़ में 11–12 जनवरी को 8 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, यात्रियों को होगी परेशानी

    January 10, 202630 Views

    Iran Demonstration : ईरान में खूनी दमन खामेनेई के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर गोलियां, 217 की मौत

    January 10, 202617 Views

    Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड तोड़ ठंड, गलन से जनजीवन बेहाल

    January 10, 202611 Views

    रायपुर समेत छत्तीसगढ़ में बढ़े रसोई गैस के दाम, आम जनता पर असर

    January 10, 20269 Views

    बंदूक नहीं, संवाद और विकास ही स्थायी समाधान: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.

    January 9, 20267 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About
    About
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Most Popular

    Train Cancellation News : छत्तीसगढ़ में 11–12 जनवरी को 8 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, यात्रियों को होगी परेशानी

    January 10, 202630 Views

    Iran Demonstration : ईरान में खूनी दमन खामेनेई के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर गोलियां, 217 की मौत

    January 10, 202617 Views

    Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड तोड़ ठंड, गलन से जनजीवन बेहाल

    January 10, 202611 Views

    दिल्ली में लग्जरी कार चोरी गैंग का पर्दाफाश 12 चोरी की हाई-एंड लग्जरी गाड़ियां बरामद

    रेलवे स्टेशन के भोजनालय पर की छापामारी, नकली पनीर का उपयोग, खाद्य सामग्री जब्त

    चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर दो चरणों में मेगा ब्लॉक का काम; ट्रेन प्लेटफॉर्म बदले गए…

    वियतनाम में 24 भारतीयों को ले जा रही नाव पलटी, 15 की मौत

    © 2026 The Expose Today. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.