Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    15 नवम्बर से शुरू होगी धान खरीदी, 360 नए उपार्जन केंद्र, प्रदेश में अब 3100 केंद्रों पर होगी धान खरीदी

    तौलीपाली, कलगामार, मदवानी और कोलगा-बताती कोल ब्लॉक नीलामी के विरोध में 13 गांव के ग्रामीण लामबंद

    दिल्ली में लग्जरी कार चोरी गैंग का पर्दाफाश 12 चोरी की हाई-एंड लग्जरी गाड़ियां बरामद

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Expose Today
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • अन्य
    The Expose Today
    You are at:Home»छत्तीसगढ़»CG CRIME NEWS : नशे में पिता ने बेटे को मारी गोली, मां घायल; फिर खुद फांसी लगाकर दी जान
    छत्तीसगढ़

    CG CRIME NEWS : नशे में पिता ने बेटे को मारी गोली, मां घायल; फिर खुद फांसी लगाकर दी जान

    Tulsi JhariyaBy Tulsi JhariyaJanuary 5, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    CG CRIME NEWS मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी। छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले से एक बेहद सनसनीखेज और हृदयविदारक मामला सामने आया है। यहां घरेलू विवाद के दौरान एक पिता ने भरमार बंदूक से गोली मारकर अपने ही बेटे की हत्या कर दी। इस वारदात में उसकी पत्नी भी गोली के छर्रे लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के एक दिन बाद आरोपी पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंवारदल्ली गांव की है। मृतक युवक की पहचान शेखर उइके (22 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं आरोपी पिता संतराम उइके (48 वर्ष) ने बेटे की हत्या के बाद खुदकुशी कर ली। पुलिस ने पिता-पुत्र दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    Railway Ticket Booking Change : रेलवे टिकट बुकिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव, फर्जी एजेंटों पर कसा शिकंजा

    बताया जा रहा है कि संतराम उइके अपनी पत्नी शांति बाई के साथ गांव के बाहर एक झोपड़ी में रहकर ईंट बनाने का काम करता था। शुक्रवार रात वह शराब के नशे में था और पत्नी के साथ उसका विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि संतराम ने शांति बाई के साथ बेरहमी से मारपीट की। इस घटना की जानकारी पड़ोसियों ने उसके बेटे शेखर को दी।

    खबर मिलते ही शेखर मौके पर पहुंचा और अपने पिता को समझाने का प्रयास किया। उसने पिता से मां के साथ मारपीट न करने को कहा। इसके बाद शेखर और उसकी मां झोपड़ी के पीछे बैठ गए। इसी दौरान गुस्से में तमतमाया संतराम भरमार बंदूक लेकर लौटा और अपने बेटे शेखर पर गोली चला दी। गोली लगते ही शेखर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शांति बाई को भी छर्रे लगे और वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

    ग्रामीणों की मदद से घायल महिला और युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने शेखर को मृत घोषित कर दिया। शांति बाई का इलाज अस्पताल में जारी है।

    घटना के बाद आरोपी संतराम मौके से फरार हो गया था, लेकिन शनिवार देर रात उसने अपने घर के बाहर एक पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह मामला शराब के नशे में गुस्से में की गई हत्या का प्रतीत होता है। बेटे की हत्या के बाद आरोपी पछतावे और सदमे में आ गया, जिसके चलते उसने आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

    Tulsi Jhariya
    Tulsi Jhariya
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous ArticleClash At Religious Place : धुले में गद्दी विवाद में कई घायल
    Next Article Bijapur IED Blast : बीजापुर के कोरचोली में माओवादियों की IED साजिश, किशोर गंभीर घायल

    Related Posts

    रायपुर समेत छत्तीसगढ़ में बढ़े रसोई गैस के दाम, आम जनता पर असर

    January 10, 2026

    Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड तोड़ ठंड, गलन से जनजीवन बेहाल

    January 10, 2026

    Train Cancellation News : छत्तीसगढ़ में 11–12 जनवरी को 8 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, यात्रियों को होगी परेशानी

    January 10, 2026
    Top Posts

    तौलीपाली, कलगामार, मदवानी और कोलगा-बताती कोल ब्लॉक नीलामी के विरोध में 13 गांव के ग्रामीण लामबंद

    October 27, 2026968 Views

    15 नवम्बर से शुरू होगी धान खरीदी, 360 नए उपार्जन केंद्र, प्रदेश में अब 3100 केंद्रों पर होगी धान खरीदी

    October 28, 202654 Views

    Train Cancellation News : छत्तीसगढ़ में 11–12 जनवरी को 8 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, यात्रियों को होगी परेशानी

    January 10, 202636 Views

    Iran Demonstration : ईरान में खूनी दमन खामेनेई के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर गोलियां, 217 की मौत

    January 10, 202620 Views

    दिल्ली में लग्जरी कार चोरी गैंग का पर्दाफाश 12 चोरी की हाई-एंड लग्जरी गाड़ियां बरामद

    July 12, 202616 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About
    About
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Most Popular

    तौलीपाली, कलगामार, मदवानी और कोलगा-बताती कोल ब्लॉक नीलामी के विरोध में 13 गांव के ग्रामीण लामबंद

    October 27, 2026968 Views

    15 नवम्बर से शुरू होगी धान खरीदी, 360 नए उपार्जन केंद्र, प्रदेश में अब 3100 केंद्रों पर होगी धान खरीदी

    October 28, 202654 Views

    Train Cancellation News : छत्तीसगढ़ में 11–12 जनवरी को 8 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, यात्रियों को होगी परेशानी

    January 10, 202636 Views

    15 नवम्बर से शुरू होगी धान खरीदी, 360 नए उपार्जन केंद्र, प्रदेश में अब 3100 केंद्रों पर होगी धान खरीदी

    तौलीपाली, कलगामार, मदवानी और कोलगा-बताती कोल ब्लॉक नीलामी के विरोध में 13 गांव के ग्रामीण लामबंद

    दिल्ली में लग्जरी कार चोरी गैंग का पर्दाफाश 12 चोरी की हाई-एंड लग्जरी गाड़ियां बरामद

    रेलवे स्टेशन के भोजनालय पर की छापामारी, नकली पनीर का उपयोग, खाद्य सामग्री जब्त

    © 2026 The Expose Today. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.